
U19 World Cup 2026 Semifinalist Team: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की चौथी सेमीफाइनल टीम तय हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा गया, जिसे उसे 33.3 ओवर में हासिल करना था। यह लक्ष्य पाकिस्तान टीम के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ और वह 33वें ओवर तक इस लक्ष्य से काफी दूर थी। 35 ओवर तक पाकिस्तान ने सिर्फ 168 रन बनाए थे। इसी वजह से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
ये 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुकी थीं। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से हो सकता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर सिक्स ग्रुप वन में ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर रही थी, जबकि सुपर सिक्स ग्रुप 2 में भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले ने सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी।
