Silver Rate Today 28 March 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी का भाव एक झटके में ₹11,250 गिरकर ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया।वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी का वायदा भाव 0.09% टूटकर ₹2,27,750 प्रति किलो तक आ गया। हालांकि 28 मार्च को कुछ प्लेटफॉर्म्स पर रेट ₹2,40,000 प्रति किलो के आसपास भी देखा गया, जिससे साफ है कि बाजार में जबरदस्त अस्थिरता बनी हुई है।ईरान जंग का असर: 28 दिन में ₹45,000 तक सस्ती चांदी
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल कमोडिटी मार्केट को हिला दिया है। इसका सीधा असर चांदी पर पड़ा है, जो पिछले 28 दिनों में करीब ₹45,053 तक सस्ती हो चुकी है। 25 मार्च को जहां चांदी ₹2.35 लाख प्रति किलो थी, वहीं यह गिरकर ₹2.22 लाख तक आ गई। इस साल 29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन अब यह ₹2.20-2.40 लाख के बीच घूम रही है। यानि सिर्फ 57 दिनों में चांदी करीब ₹1.64 लाख तक टूट चुकी है।Silver Rate In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
शहर चांदी का भाव
🔹दिल्ली ₹2,400 (10g) | ₹24,000 (100g) | ₹2,40,000 (1kg)
🔹मुंबई ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹कोलकाता ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹चेन्नई ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000
🔹पटना ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹लखनऊ ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹मेरठ ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹अयोध्या ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹कानपुर ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹गाजियाबाद ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹नोएडा ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹गुरुग्राम ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹चंडीगढ़ ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹जयपुर ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹लुधियाना ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹गुवाहाटी ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹इंदौर ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹अहमदाबाद ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹सूरत ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹पुणे ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹नागपुर ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹वडोदरा ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹नासिक ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹बैंगलोर ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000
🔹भुवनेश्वर ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000
🔹कटक ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000
🔹हैदराबाद ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000
देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में चांदी और सोने के रेट कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं-अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, मांग और सप्लाई, और जियोपॉलिटिकल स्थिति। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए ग्लोबल घटनाओं का असर

सीधे घरेलू बाजार पर पड़ता है।
