Silver Price Today: चांदी एक झटके में ₹32,000 महंगी, 1 किलो 3 लाख के पार, खरीदारी से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Silver Price Today 03 March 2026: ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच भारत में चांदी की कीमतों ने रॉकेट की तरह उछाल मार लिया है। दिल्ली में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी अब 32,000 रुपये महंगी हो गई है और 1 किलो का भाव 3,00,000 रुपये तक पहुंच गया है (सभी टैक्स शामिल)। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी का वायदा 3.64% बढ़कर 2,85,005 रुपये प्रति किलो हो गया।पिछले दिन यह भाव 2,74,389 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर करने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी का वायदा ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर अब 95.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। गुडरिटर्न्स रिपोर्ट के अनुसार चांदी का भाव 3,15,000 रुपये किलो तक बढ़ा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार को यह 2,89,848 रुपये किलो पर बंद हुआ।

Closeup silver ingots and golden bullions in bank vault. Finance 3d illustration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *