
Gold Silver Price Today Drop: आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी लाल निशान में कारोबार करता नजर आया।
चांदी की कीमतें आज
आज गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में MCX पर चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। मार्च कॉन्ट्रैक्ट में चांदी का पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये प्रति किलो था, जबकि आज चांदी करीब 24,000 रुपये टूटकर लगभग 2,44,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड करती नजर आई। कमजोर औद्योगिक मांग, मुनाफावसूली और ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों ने चांदी पर दबाव बनाया। जानकारों के अनुसार इतनी तेज गिरावट के बाद बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है।
