Gold-Silver Price Crash: 24 घंटे के अंदर 85000 हजार टूट गई चांदी, सोना भी औंधे मुंह गिरा, सर्राफा बाजार में आया भूचाल

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी के भावों बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मार्च वायदा में चांदी का भाव 24 घंटे के अंदर 85 हजार रुपए टूट गया। जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में भूचाल आ गया।

जयपुर। सोना-चांदी के बाजार में शुक्रवार को ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। बीते कई दिनों से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं में अचानक जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर ही चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 85000 रुपये टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में 25 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

MCX पर गुरुवार शाम तक चांदी मार्च वायदा में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें भारी बिकवाली देखने को मिली और दोपहर करीब 3.30 बजे चांदी का भाव करीब 65 हजार रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये प्रति किलो तक आ गया। इस तरह महज 24 घंटे में चांदी की कीमत में करीब 85 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले कुछ ही हफ्तों में चांदी 3 लाख से 4 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई थी।

सोने का भाव भी टूटा

इसी तरह सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। गुरुवार 29 जनवरी को सोना वायदा बाजार में 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन शुक्रवार को यह टूटकर 1,67,406 रुपये पर आ गया। यानी एक ही दिन में सोने के भाव में करीब 25,500 रुपये की बड़ी गिरावट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *