Gold-Silver Price: सोने,चांदी के रेट में भारी गिरावट, निवेश करने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय फिर खरीदे Gold

Closeup silver ingots and golden bullions in bank vault. Finance 3d illustration

Gold-Silver Price: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का बजट पेश कर किया इसके बाद सोने चांदी के दामों में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। करीब वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.47 लाख रुपये के इर्द-गिर्द घूमती दिखी, जबकि चांदी 2.69 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है।
24 कैरेट सोना लगभग ₹1,56,495 – ₹1,59,190 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,43,459 – ₹1,47,350 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की दरें भी काफी ऊपर है, जो ₹2,65,676 – ₹3,09,838 प्रति किलोग्राम के बीच हैं।

सोना (Gold)

  • 24 कैरेट (24K) गोल्ड: लगभग ₹15,650 – ₹16,073 प्रति ग्राम।
  • 22 कैरेट (22K) गोल्ड: लगभग ₹14,346 – ₹14,735 प्रति ग्राम।

चांदी (Silver)

  • चांदी की कीमत (Silver Price): लगभग ₹265.68 – ₹309.84 प्रति ग्राम।

आप को बता दें कि, चांदी की कीमतों में पिछले 24 घंटे में 1.30 लाख हजार रुपए की गिरावट जबकि सोने के दाम में 14,000 तक गिरे हैं। एक्सपर्ट पहले से ही ऐतिहासिक लेवल पर पहुंचे कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट का अनुमान जता रहे थे और हुआ भी कुछ ऐसा है।

आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश के पीछे के बड़े कारणों क्या है?
दरअसल, निवेशक सोने और चांदी को लेकर ज्यादा ही सुरक्षित महसूस कर रहे थे। इस वजह से ही पैसा इसमें लगा रहे थे। जिससे निवेशकों ने लाभ कमाने के लिए अपने होल्डिंग्स को बेचना शुरू कर दिया। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि मजबूत अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले सोना सस्ता हो गया, जिससे इसकी कीमतें गिरीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी कदमों को लेकर अनिश्चितता और ब्याज दरों को लेकर आशंकाओं के कारण सोने की मांग में कमी आई। अत्यधिक खरीदारी (Overbought Conditions): सोने की कीमत बहुत ज्यादा हो गई थीं, जिसे तकनीकी तौर पर ‘ओवरबॉट’ माना जाता है, इसके बाद तकनीकी सुधार (Correction) के चलते दाम गिरे।

एक्सपर्ट बताते हैं प्रकार सोने की कीमतों में भी इस दौरान 40 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और सोना (अप्रैल वायदा) अपने 1.93 लाख रुपए के उच्तम स्तर से गिर कर 1.52 लाख तक लुढ़क गया। चांदी में 2011 के बाद इतनी बड़ी गिरावट आई है जबकि सोने की कीमतों में 2013 के बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। (नोट: सोने के रेट में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है।) अगर आप भी सोने में निवेश कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही सोने में निवेश करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *