Border 2 पहले दिन लाएगी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, एडवांस बुकिंग में बिके इतने लाख टिकट

Border 2 Showtimes: फिल्म ‘Border 2’ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाने की पूरी तैयारी है। खबरों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में लाखों टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जिससे ये स्पष्ट हो गया है कि दर्शकों में इसकी उत्सुकता और क्रेज बहुत ज्यादा है।

Border 2 Showtimes: साल 1997 में ‘बॉर्डर’ ने जो इतिहास रचा था, उसकी यादें आज भी देशवासियों के दिलों में ताजा हैं। बता दें, अब 28 साल बाद उसी वीरता की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) थिएटर में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह इस कदर है कि एडवांस बुकिंग के पहले 48 घंटों में ही इसने कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दिया।

एडवांस बुकिंग में बिके इतने लाख टिकट

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई और पहले दो दिनों में ही फिल्म ने अपनी ताकत दिखा दी। खबरों के अनुसार, शुरुआती 48 घंटों में ही इस फिल्म के 1,06,855 टिकट बिक चुके हैं। बुधवार सुबह तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 3.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, अगर इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल करें तो, ये आंकड़ा 6.68 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।बता दें, सनी देओल की इस फिल्म ने अपनी पिछली रिलीज ‘जाट’ (2.37 करोड़) को एडवांस बुकिंग के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, ये ‘गदर 2’ के 17.60 करोड़ के जादुई आंकड़े से अभी थोड़ी ही दूर पर है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *