
पिछले साल से लेकर जनवरी 2026 तक चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी. 29 जनवरी 2026 को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था. इस दिन चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गया था.
हालांकि, इसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई. बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलो पर आ गई. यानी अपने उच्च स्तर से चांदी करीब 1,70,549 रुपये सस्ती हो चुकी है.सोने की कीमत भी फिसली
चांदी की तरह ही सोने के दामों में भी तेज गिरावट आई है. 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिली.
बीते शुक्रवार को सोने की वायदा कीमत गिरकर 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. यानी सोना अपने लाइफटाइम हाई से करीब 28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.
