झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, बस इतनी सी बात पर हुआ था विवाद

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव पुरानी भूपानी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया।  जानकारी के मुताबिक रोहतास फौजी और राजपाल के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर राजपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन हालात शांत कराने पहुंची पुलिस टीम को ही गुस्साए लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की गई और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने हमले और मारपीट के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *